ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसमस्तीपुर रेल मंडल : वेबसाइट पर अपलोड की वरीयता सूची

समस्तीपुर रेल मंडल : वेबसाइट पर अपलोड की वरीयता सूची

समस्तीपुर | हिन्दुस्तान संवाददाता समस्तीपुर रेल मंडल ने नए वर्ष के पहले दिन से...

समस्तीपुर रेल मंडल : वेबसाइट पर अपलोड की वरीयता सूची
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 01 Jan 2021 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर | हिन्दुस्तान संवाददाता

समस्तीपुर रेल मंडल ने नए वर्ष के पहले दिन से ही नयी उपलब्धियों अपनी झोली में डाल ली। डीआरएम अशोक माहेश्वरी के निर्देश पर सीनियर डीपीओ ओमप्रकाश सिंह ने पहली जनवरी को ही मंडल के सभी कर्मियों की कोटिवार वरीयता सूची बेवसाइट पर अपलोड कर दिया है। कोटिवार वरीयता सूची के साथ-साथ सलेक्शन कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जनवरी महीने में इस सूची को अपलोड करना होता है, लेकिन समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी कार्य क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर पहली जनवरी को ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर ली।

इस संबंध में पूछने पर सीनियर डीपीओ ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के समस्त कर्मचारियों की कोटिवार वरीयता सूची जारी कर दी गयी है। मंडल के सभी रेल कर्मी दस हजार पांच सौ साठ कर्मियों की वरीयता सूची मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गयी है। अब मंडल का कोई भी कर्मचारी वेबसाइट पर अपनी वरीयता सूची देख सकता है। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2021 को ही कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए सलेक्शन कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुरूप चयन, सुयोग्यता इत्यादि वर्ष 2021 में संपन्न कराए जाएंगे। इसकी भी पूरी जानकारी सलेक्शन कैलेंडर में अंकित किया गया है। सीनियर डीपीओ ने बताया कि इसके अलावे फार्मल इंफार्मल मीटिंग के लिये भी वार्षिक कैलेंडर को भी जारी कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें