Samastipur News: 12 से एमडीएम बंदी का दिया अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

Samastipur News: समस्तीपुर में एमडीएम सामग्री के वेंडरों का मई 2026 से भुगतान लंबित है। 400 से अधिक प्रधानाध्यापकों ने डीपीओ को ज्ञापन देकर बताया कि भुगतान नहीं मिलने से वेंडर सामग्री देने को तैयार नहीं हैं। वेंडरों ने 10 अक्टूबर तक बकाया भुगतान नहीं होने पर 12 अक्टूबर से आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। एमडीएम डीपीओ ने कहा कि योजना का संचालन बंद नहीं किया जा सकता।

Samastipur News: 12 से एमडीएम बंदी का दिया अल्टीमेटम

Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में 12 अक्टूबर से मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम ) का संचालन बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पिछले मई, 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान स्कूलों को एमडीएम सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों को नहीं होने से प्रधानाध्यापकों ने डीपीओ, एमडीएम को ज्ञापन दिया है। इससे पहले भी 1 अक्टूबर को इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई थी। फिर भी अब तक भुगतान लंबित रहने से 400 से अधिक हेडमास्टरों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर के बैनर तले दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मई, 2026 से अद्यतन परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर के खाते में नहीं हुआ है। जून, 2026 में विद्यालयों के खाते में मई के व्यय की राशि का आवंटन आया था, लेकिन ससमय पीपीए जमा करने के बावजूद बैंक की लापरवाही के कारण वेंडर के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई। अधिकांश विद्यालयों में मई से अब तक वेंडर को एक भी रुपया नहीं मिला है।

वेंडरों की चेतावनी और विभाग का पक्ष

वेंडर का कहना है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना के आदेशानुसार एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के तहत वेंडर के बकाया भुगतान का अधिकार प्रखंड साधनसेवी, एकाउंटेंट एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया है। जिसके कारण हेडमास्टरों पर विश्वास नहीं होने के कारण उन्होंने बकाया राशि का भुगतान होने तक मध्याह्न भोजन निर्माण में उपयोग की जानेवाली सामग्री देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। वेंडरों ने चेतावनी दी है कि 10 अक्टूबर तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में 12 अक्टूबर से जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन स्वतः बंद हो जाएगा। इस ज्ञापन की प्रति डीएम, डीईओ, डीपीओ, स्थापना जिलाधिकारी, सभी बीईओ, सभी बीआरपी को दी गई है। इस दौरान, संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने एमडीएम डीपीओ से आग्रह किया है कि अविलंब नए भुगतान प्रणाली से बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, अन्यथा 12 अक्टूबर से उत्पन्न स्थिति के लिए विभाग जिम्मेवार होगा। मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अनिल कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ के नेता डॉ पवन कुमार पासवान, टीचर्स क्लब के नेता बैजू राय, सौरभ कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेता रामचंद्र राय, बीएसटीए के नेता अशोक कुमार साहू के अलावा प्रधानाध्यापक संजय कुमार, उमेश प्रसाद, गणेश कुमार, देवेन्द्र प्रसाद चौधरी, गगन कुमार, दिलीप कुमार आदि शिक्षक थे। इस संबंध में एमडीएम डीपीओ का कहना है कि एमडीएम का संचालन बंद नहीं किया जा सकता है। जब सरकार से बकाए राशि भुगतान के लिए राशि आवंटित हो चुकी है, ऐसे में एमडीएम बंदी का अल्टीमेटम देना उचित नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦वेंडरों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर क्या चेतावनी दी है?−
वेंडरों ने कहा है कि 10 अक्टूबर तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: 12 से एमडीएम बंदी का दिया अल्टीमेटम