
सामा-चकेबा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
समस्तीपुर के सिटी सेंट्रल हाई स्कूल की सभी शाखाओं में सामा-चकेवा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार और मिथिला की लोक संस्कृति को संजोए रखना था। दीप प्रज्वलन और पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने सामा-चकेवा की सजावट की।
समस्तीपुर। सिटी सेंट्रल हाई स्कूल ग्रूप के मोहनपुर रोड, जितवरिया, भूईधारा, नकटा एवं मूसापुर स्थित सभी शाखाओं में बुधवार को सामा-चकेवा पर्व बड़ी धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामा-चकेवा के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार और मिथिला क्षेत्र की इस लोक संस्कृति से विद्यार्थियों को जोड़ना और उसे संजोए रखना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सामा-चकेवा की पूजा से हुई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे टोकरों और मिट्टी की मूर्तियों से सामा-चकेवा की साज-सज्जा कर वातावरण को लोक-संस्कृति से सराबोर कर दिया। सामा और चकेवा के गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर स्वर्णिका, कीर्ति, शिवांजलि, श्रेया, सोना, श्रृष्टि, यशी, पुण्या, शालू एवं साक्षी आदि छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। इनसे हमें एकता, प्रेम और भाई-बहन के स्नेह का संदेश मिलता है। वरीय प्राचार्य सीके ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से लोकगीत, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी शाखाओं के प्राचार्य मुल्लाथारा कविथा करुणाकरण , श्याम कुमार चौरसिया, सुषमा ठाकुर, रूपांजलि कुमारी, सुप्रिया झा, शैक्षणिक प्रभारी राधेश्याम ठाकुर, प्रबंधक मनीष भारद्वाज, आनंद शंकर, शशांक, सुदर्शन शर्मा, रत्ना राय, अमृता पाण्डे, अंजली, उपमा झा, आशा कुमारी, अंकिता, मनीषा कुमारी, राम प्रवेश, अर्जुन, अविनाश, राहुल झा आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




