Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsRTI Empowering Women and Combating Corruption Says Central Information Commission Secretary
कार्यप्रणाली को पारदर्शी व अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराता है आरटीआई : सचिव

कार्यप्रणाली को पारदर्शी व अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराता है आरटीआई : सचिव

संक्षेप:

केन्द्रीय सूचना आयोग की सचिव रश्मि चौधरी ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद करता है। उन्होंने मधुमेह प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों पर एक...

Sep 16, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

पूसा। केन्द्रीय सूचना आयोग की सचिव रश्मि चौधरी ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने का बेहतर विकल्प है। यह लोगों को उनके अधिकार से अवगत कराने के साथ सार्वजनिक प्राधिकार से जुड़ी जानकारियों को साझा करने का सशक्त माध्यम है। जो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाता है। यह महिलाओं के लिए संजीवनी के रूप में मिला है। जिससे वे भी अपने अधिकारों की जानकारी आसानी से ले सकें। वे सोमवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के पंचतंत्र सभागार में छात्रों व वैज्ञानिकों को संबोधित कर रही थी। मौका था डॉ. ईशा सिन्हा मेमोरियल लेक्चर के दौरान राज्य में मधुमेह की देखरेख व प्रबंधन एवं भारत की महिलाओं के जीवन पर सूचना के अधिकार नियम का असर विषय पर आयोजित संगोष्ठी का।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि यह व्याख्यान काफी प्रभावी है। जरूरत है इसे कार्यरूप देने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। विवि शिक्षा के साथ छात्रों को बेहतर व देश के प्रति समर्पित नागरिक बनाने का प्रयास कर रहा है। आईएमए के जिला सचिव डॉ.एके आदित्य ने कहा कि वर्तमान समय में डिग्री से अधिक स्कील की जरूरत है। संतुलित आहार व नियमित व्यायाम से 80 फीशदी तक बिमारियों को नियंत्रित रखा जा सकता है। राज्य में मधुमेह तेजी से फैल रहा है। इसमें लाईफ स्टाईल का बड़ा रोल है। इसमें महिलाओं से अधिक पुरूष प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने संतुलित आहार, धूप, पानी, व्यायाम जैसे मुफ्त के चिकित्सक का सहयोग लेने की अपील की। मौके पर रेलवे के पूर्व प्रधान सीपीओ जेकेपी सिंह, डीएसडब्लू डॉ. रमण त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। स्वागत डीन डॉ. उषा सिंह, संचालन डॉ. अनुज्ञा भारती एवं धन्यवाद डॉ. गीतांजली चौधरी ने किया। मौके पर डीआर डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. सच्चिदानंद प्र.सिन्हा, बहू विजया सोनी, अंशुमन सिन्हा, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।