आरपीएफ ने अंगारघाट रेलवे स्टेशन के समीप चलाया जागरूकता अभियान
समस्तीपुर के अंगारघाट स्टेशन पर आरपीएफ ने एक जनजागरुकता अभियान चलाया। निरीक्षक अविनाश करोसिया के नेतृत्व में, कर्मियों ने स्टेशन के आसपास पंपलेट वितरित कर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया। उन्होंने यात्रा के दौरान अनजान लोगों से खाद्य सामग्री साझा न करने और रेल लाइन पर लापरवाही से न घूमने की सलाह दी।

समस्तीपुर। समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड स्थित अंगारघाट स्टेशन के समीप आरपीएफ ने जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। आरपीएफ निरीक्षक अविनाश करोसिया के निर्देशन में चलाये गये इस अभियान में आरपीएफ एसआई श्याम सुंदर कुमार सहित कई अन्य कर्मी शामिल थे। इस दौरान स्टेशन के आसपास व समपार फाटक पर लोगों के बीच पंपलेट आदि का वितरण कर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही आरपीएफ ने लोगों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाद्य सामग्री साझा न करें। वहीं अवैध रूप से रेल लाइन पर नहीं घूमने, चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने, चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से बचने के अलावा अनावश्यक रूप से चैन पुलिंग करने से होने वाले नुकसान आदि की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान पकड़े जाने पर रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत उनपर कानूनी कार्रवाई तो होगी ही वहीं कई बार लापरवाही के कारण लोगों को अपने जान से भी हाथ धोना पड़ता है। आरपीएफ ने लोगों से अपने बच्चों को अनावश्यक रूप से रेल लाइन पर नहीं भेजने तथा अपने मवेशियों को रेल लाइन से दूर रखने के प्रति भी जागरूक किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


