Samastipur News: ताजपुर में बदमाशों ने गोलीबारी कर फाइनेंसकर्मी से की लूटपाट
Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से पिस्टल के बल पर बाइक लूट ली। रोहित राज, जो बजाज फाइनेंस में काम करते हैं, पर हमला किया गया जब वह शाहपुर पटोरी से लौट रहे थे। बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की और बाइक एवं लैपटॉप छीन कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Samastipur News: ताजपुर। थाना क्षेत्र के ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर रामापुर महेशपुर पावर ग्रिड के सामने सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक सवार फाइनेंसकर्मी से बाइक लूट कांड को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी प्रभात झा के पुत्र रोहित राज समस्तीपुर में बजाज फाइनेंस में काम करते हैं। घटना के वक्त शाहपुर पटोरी से काम करके फोरलेन से होकर लौट रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल पर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बाइक रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक नहीं रुकी तो बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दिया जिससे डरकर बाइक सवार रुक गया।
इसके बाद बदमाशों ने बाइक सवार की पल्सर बाइक एवं लैपटॉप छीन ली और बाइक पर सवार हो फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना में शामिल बदमाशों की तलाशी व उसकी पहचान करने में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

