Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsRobbery of 38 311 from Finance Employee in Shahbazpur Village Ujiarpur
फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 38 हजार से अधिक रुपए छीना, केस दर्ज

फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 38 हजार से अधिक रुपए छीना, केस दर्ज

संक्षेप:

उजियारपुर के शाहबाजपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 38 हजार 311 रुपए लूट लिए। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और उनसे पैसे भरा बैग और टैब लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jan 18, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

उजियारपुर। थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में एसएच 88 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 38 हजार 311 रुपए लूट लिया। घटना शनिवार की बताई गई है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इस संबंध में पीड़ित मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी निवासी नरेश राय का पुत्र लालबाबू कुमार फाइनेंस केंद्र का मैनेजर ने थाना में दिया आवेदन में कहा की अज्ञात बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे घटना स्थल पर जबरन रुपए से भरा बैग व उसमें रखा टैब लूट कर फरार गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा है कि वो एक कंपनी में केंद्र मैनेजर के पद पर दलसिंहसराय शाखा में पदस्थापित हैं। उनकी कंपनी कम आय वाली ग्रामीण महिलाओं को छोटी-छोटी रकम ऋण के रूप में उपलब्ध करवाती है। शुक्रवार को वे विभिन्न गांवों से इएमआई की राशि वसूल करके दलसिंहसराय शाखा लौट रहे थे। इसी बीच शाहबाजपुर गांव के पास खजुरी गांव की ओर से एक बाइक पर दो युवक आए और उन्हें घेर लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार बदमाश खजुरी की ओर ही भाग गए। इधर मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद मैनेजर के आवेदन पर केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।