बाइक सवार उचक्का ने बुजुर्ग व्यक्ति का 20 हजार छीना
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर के फुलहरा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति से बाइक सवार उचक्का ने 20 हजार रुपए छीन लिए। शंकर दास ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहा था, तभी उचक्का ने उसे रोका और पैसे छीनकर भाग गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहरा गांव स्थित एक टावर के समीप बुधवार को बाइक सवार उचक्का ने बुजुर्ग व्यक्ति के 20 हजार रुपए छीन लिया। पीड़ित अंजना गांव निवासी शंकर दास ने बताया कि कल्याणपुर चौक स्थित बैंक आफ इंडिया से 22 हजार रुपए की निकासी कर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार उचक्का ने पीछे से आकर रोक लिया। वहीं पॉकेट में रखा 20 हजार रुपए लेकर भाग निकला। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


