बाइक सवार से अंगूठी व चेन लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस
उजियारपुर के सहबाजपुर गांव में बदमाशों ने एक बाइक सवार से पिस्तौल के बल पर सोने की अंगूठी और चेन लूट ली। पीड़ित अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है।

उजियारपुर। सहबाजपुर गांव में बदमाशों ने एक बाइक सवार का पिस्तौल सटा कर अंगूठी व सोने का चेन लूट लिया। पीड़ित के सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना शनिवार देर शाम गांव से गुजरने वाली एसएच 88 दलसिंहसराय पटना सड़क की बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार दलसिंहसराय के पीड़ित बाइक सवार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद उसने एम्बुलेंस से पत्नी को प्रसव के लिये पटना के एक निजी अस्पताल भेज कर वह बाइक से पटना के लिए चला था। इसी दौरान सहबाजपुर गांव में बदमाशों ने बाइक को घेर कर गले से चैन व अंगूठी लूट ली।
पीड़ित ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी और पत्नी को देखने पटना निकल गया। उजियारपुर एसएचओ अजित कुमार ने बताया की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि उन्होंने कहा की परिस्थितिवश पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है इसके कारण सही नाम व पता नहीं मिल सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


