Samastipur News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, दो बार समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क जाम

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में राजेन्द्र पासवान की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर जाम लगाए और पुलिस से मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Samastipur News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, दो बार समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क जाम

Samastipur News: समस्तीपुर | कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभुपट्टी वार्ड-30 में शनिवार शाम सड़क हादसे में अधेड़ की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार देर रात और रविवार सुबह दो बार समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान स्व. डोमन पासवान के पुत्र राजेन्द्र पासवान उर्फ राजू पासवान (52) के रूप में की गई है। बताया गया है कि शनिवार शाम वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल, समस्तीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क पर बांस-बल्लियां लगाकर और आगजनी कर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

परिजनों की मांग

वहीं, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो फिर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोबारा सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

पुलिस की कार्रवाई

मृतक के परिजनों ने गांव के ही चंदन नामक युवक पर कार लापरवाही से चलाने और हादसे के बाद फरार होने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह अपने घर के पास कार खड़ी कर फरार हो गया। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें गांव के ही चंदन नामक युवक को आरोपित किया गया है। आवेदन प्राप्त कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच में जुट गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्‍या सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई थी?
हाँ, मृतक की पहचान राजेन्द्र पासवान उर्फ राजू पासवान के रूप में की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।