लाखों के जेवरात व अन्य सामाग्री की चोरी मामलो में पुलिस के हाथ खाली
पूसा क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लोग चोरी से भयभीत हैं और रतजग्गा करने पर मजबूर हैं। पिछले चार महीनों में लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरों द्वारा चुराए गए हैं। पीड़ित परिवार चिंतित हैं।

पूसा। पूसा क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हो गई है। बावजूद अब तक पुलिस एक भी मामले का खुलासा तक नहीं कर सकी है। स्थिति यह है लोग अब चोरी की घटना से इस तरह भयभीत हो गये है कि लोग रतजग्गा करने को मजबूर है। विगत चार माह में लाखो के जेवरात के अलावा अन्य सामानों की चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया। ऐसे मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। इधर चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी से आम लोगो में दहशत है। पीड़ीत परिवार चिंतिंत है। उनकी वर्षो की मेहनत के बाद अर्जित धन पर चोरो ने हाथ की सफाई कर दी।
हलांकि अब भी लोग पुलिस पर उम्मीदे लगाये बैठे हैं। लोगों की मानें तो घटनाओं में उदभेदन, सामानों की रिकवरी और चोरो की गिरफ्तारी से घटना को अंजाम देने वाले चोरो का मनोबल टूटता। लेकिन इस क्षेत्र में पुलिस का कार्य अब तक नाकाफी साबित हो रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि रिकवरी होने पर सूचना दे दी जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




