Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsRice Procurement Begins in Singhiya Block 31 Quintals Purchased So Far
सिंघिया में धान खरीद शुरू, 247 किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन

सिंघिया में धान खरीद शुरू, 247 किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन

संक्षेप:

सिंघिया प्रखंड के सभी 17 पैक्सों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है, जबकि किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर से जारी है। अब तक 31 क्विंटल धान खरीदी गई है, जिसमें निरपुर भरड़िया पैक्स में 21 क्विंटल और कुंडल दो में 10 क्विंटल शामिल हैं।

Nov 10, 2025 04:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

सिंघिया। सिंघिया प्रखंड के सभी 17 पैक्सों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बीसीओ लालन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश पर एक नवंबर से धान खरीद की शुरुआत हुई है। जबकि इसको लेकर किसानों द्वारा 1अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। अब तक 31 क्विंटल धान खरीद हुई है। जिसमें निरपुर भरड़िया पैक्स में 21 क्विंटल और कुंडल दो में 10 क्विंटल धान खरीद हुई है। जो इस वर्ष 2025-26 की पहली खरीदारी मानी जा रही है। वहीं करीब 247 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 105 रैयत एवं 142 गैर रैयत किसान शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधानसभा चुनाव के कारण अधिप्राप्ति और किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन भी काफी धीमी रही है। कई पैक्सों में जानकारी के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में धान खरीद अधिक होने की उम्मीद है। इसका वजह है कि प्रखंड क्षेत्र में धान की खेती बड़े पैमाने पर हुई है। हालांकि कुछ दिन पूर्व मंथा चक्रवात से धान फसल की क्षति हुई है, फिर भी पिछले साल की अपेक्षाकृत इस बार प्रखंड क्षेत्र में धान उत्पादन अधिक मात्रा में होने की उम्मीद है। बीसीओ लालन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक प्रखंड में अधिप्राप्ति को लेकर लक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है। पिछले साल वर्ष 2024-25 में 7000 एमटी धान खरीद हुई थी। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जबकि पिछले साल 2325 रुपए प्रति क्विंटल था। पैक्सों में गोदामों की कमी प्रखंड के कई पैक्सों में धान भंडारण के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। सिंघिया एक, तीन, विष्णुपुर डीहा, क्योटहर आदि पैक्सों में गोदाम नहीं है। वहीं हरदिया पैक्स गोदाम जर्जर हो चुका है। जिसके कारण उक्त पैक्स अध्यक्ष को किराए के गोदाम में धान रखने की मजबूरी है।