सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
बिथान क्षेत्र के निवासियों में ठठेरवा जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर आक्रोश है। गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। स्थानीय व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

बिथान, । बिथान बाजार से ठठेरवा तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क पर आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर स्थानीय व्यापार और बाजार की गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने अब निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को बिथान बाजार के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई.शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार राय, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार निषाद तथा व्यवसायी पवन पूर्वे शामिल थे।वहीं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराने को लेकर विधायक राजकुमार राय ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री को आवेदन सौंपा है। उन्होंने पटना स्थित विश्वेसरैया भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर दुधपुरा बाज़ार मुख्य सड़क स्टेट हाईवे से मंगलगढ़ पीडब्लूडी मुख्य सड़क तक, लड़झाघाट से ग्राम चिरौटना बांध तक जर्जर सड़क, बिथान बाज़ार काली स्थान से पुसहो चौक होते हुए ठठेरवा जगमोहरा ढाला तक अति जर्जर सड़क के निर्माण कराने से संबंधित आवेदन सौंपा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


