जनगणना में लगे शिक्षकों का ऑन ड्यूटी मार्क जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में बीपीएससी अध्यापक संघ ने डीईओ से आग्रह किया है कि जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए मार्क ऑन ड्यूटी की व्यवस्था पुनः लागू की जाए। शिक्षकों का कहना है कि सुबह कक्षा संचालन के बाद जनगणना कार्य करना कठिन हो रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य और कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

जनगणना में लगे शिक्षकों का ऑन ड्यूटी मार्क जरूरी

समस्तीपुर। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए मार्क ऑन ड्यूटी पुन: लागू करने के लिए डीईओ से अनुरोध किया गया है। बीपीएससी अध्यापक संघ, समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अभिलाष प्रसाद वर्मा व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने डीईओ से कहा है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह निर्देश दिया गया है कि शिक्षक प्रात: 6:30 से 9:30 तक विद्यालय में कक्षा संचालन कर उसके बाद जनगणना कार्य करेंगे। वर्तमान परिस्थिति में यह व्यवस्था कठिन है। प्रात:कालीन कक्षा संचालन के बाद तेज धूप व प्रतिकूल परिस्थितियों में घर-घर जाकर जनगणना कार्य करना शिक्षकों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है।

इससे न केवल शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की संभावना है। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए पूर्व की तरह मार्क ऑन ड्यूटी की व्यवस्था पुन: लागू की जाए, ताकि शिक्षक पूर्ण समर्पण के साथ जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कर सकें । तथा किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।