ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरगंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, खतरे के निशान से मात्र तीन मीटर नीचे

गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, खतरे के निशान से मात्र तीन मीटर नीचे

गंगा के जलस्तर में विगत दो-तीन दिनों से तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर बारह बजे के बीच के 6 घंटे में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के...

गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, खतरे के निशान से मात्र तीन मीटर नीचे
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 23 Jun 2020 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा के जलस्तर में विगत दो-तीन दिनों से तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर बारह बजे के बीच के 6 घंटे में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप पर तैनात गेज रीडर शंभू राय से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार के दोपहर 41.91मीटर पर था, जबकि प्रात:काल में जलस्तर को 41.71 मीटर मापा गया था। कैंप में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता जितेश रंजन के अनुसार दियारा क्षेत्र में खतरे का लाल निशान 45.50 मीटर पर बनाया गया है। इस तरह गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की पहुंच से मात्र 309 सेमी ही नीचे है। गंगा के जलस्तर को बढ़ते देखकर तटवासियों का अनुमान है कि इसबार भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

सड़क हुई बदहाल: कल्याणपुर। चार दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र की मुख्य सड़क सहित ग्रामीण क्षेत्र की सड़क बदहाल हो गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें