ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने शुरू की गोलबंदी

बोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने शुरू की गोलबंदी

बोनस की मांग को लेकर रेल मंडल में कर्मियों ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को समस्तीपुर, मुक्तापुर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष प्रकट किया गया।...

बोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने शुरू की गोलबंदी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 18 Oct 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बोनस की मांग को लेकर रेल मंडल में कर्मियों ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को समस्तीपुर, मुक्तापुर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष प्रकट किया गया। पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यक्रम किया गया। समस्तीपुर मे इसका नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष मु्द्रिरका प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत सरकार के श्रम नीति के खिलाफ में मजदूर संघ चेतावनी सप्ताह मना रही है। केंद्रीय सहायक महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार कंचन ने बताया कि रेलवे में 1973 से मिलने वाली बोनस के प्रति रेल कर्मचारियों के साथ उसके पूरे परिवार बोनस के प्रतीक्षा कर रहे हैं।

देश के विकास मे रेलवे कर्मचारी का योगदान की सर्वत्र सराहना की गयी। इस कोरोना काल में भी जब समूचा देश लॉकडाउन में था तब भी रेलवे माल ढुलाई कर लोगों की मदद करने में कभी कोई कोताही नहीं बरती। लेकिन आज भारत सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों बोनस नहीं दिया गया। वहीं रात्रिदेय भत्ता एनएचए बंद करने की बात करती है। 16 अक्टूबर से चल रहे भारत सरकार श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ तीन नए श्रम कानून में भारतीय मजदूर मजदूर विरोधी प्रावधानों, सरकारी संस्थानों का निजीकरण, रेलवे कर्मचारी का बोनस देने की मांग को लेकर चेतावनी सप्ताह मना रही है। मुक्तापुर में भी मंडल अध्यक्ष मु्द्रिरका प्रसाद सिंह, अभियंत्रण विभाग मे मंडल मंत्री विनोद कर्ण के नेतृत्व में विरोध प्रकट किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संगठन मंत्री विजय चौरसिया, डीजल शेड शाखा सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, आउट डोर सचिव शंभुनाथ सिंह, अध्यक्ष शशिकांत आनंद, मंडल संगठन मंत्री नीलेश कुमार के साथ मंडल उपाध्यक्ष आनन्द वर्मा भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें