Samastipur News: जनता दरबार में आठ मामले में तीन का हुआ निष्पादन
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: वारिसनगर में शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ। अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने इसकी अध्यक्षता की, जहाँ आठ फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। तीन मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है।

Samastipur News: वारिसनगर। अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने की। जनता दरबार में नए एवं पुराने मामलों से संबंधित कुल आठ फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। सीओ ने बताया कि शेष मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनता दरबार में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, मंटून कुमार, रविशंकर पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।


