जांच को एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

इन्द्रवारा के राजकीय मेला में शराब की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने इसकी जांच एसडीपीओ पटोरी को सौंपी है। मेला परिसर में शराबबंदी से संबंधित बोर्ड नहीं लगाए गए थे, जिससे सवाल उठ रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान कर रही है और कार्रवाई की जाएगी।

जांच को एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी

मोरवा। इन्द्रवारा के राजकीय मेला में खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रशासनिक अधिकारी अब इसकी छानबीन में जुट गए हैं। वीडियो और फोटो के आधार पर कारोबारी की भी पहचान की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ पटोरी को सौंपी है। खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के ही कुछ लोगों का कहना है कि शराबबंदी वाले बिहार में सार्वजनिक जगहों पर शराबबंदी संबंधित बोर्ड लगाए जाते हैं।

लेकिन पूरे मेला परिसर में कहीं भी इसको ले जागरुकता संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया। हालांकि पुलिस वीडियो के आधार पर पड़ताल में जुट गयी है। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पूरे फोटो और वीडियो की पड़ताल की जा रही है। लोगों के पहचान जुटाये जा रहे हैं। संबंधित लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।