Samastipur News: मांगों को ले ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठे मुखिया प्रतिनिधि

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: ताजपुर में शाहपुर बघौनी पंचायत भवन परिसर में मुखिया प्रतिनिधि इक़बाल जाफरी ने ग्रामीणों के साथ दस सूत्री मांगों को लेकर अनशन शुरू किया है। मुख्य मांगों में वार्ड 3-4 की सड़क का सीमांकन, पोखर का सीमांकन, नल जल की समस्या का समाधान और बोरवेल की व्यवस्था शामिल है। अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।

Samastipur News: मांगों को ले ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठे मुखिया प्रतिनिधि

Samastipur News: ताजपुर। प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत भवन परिसर में दस सूत्री मांगों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि इक़बाल जाफरी ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठ गए। बताया कि आज वे अकेले अनशन पर बैठे हैं। कल से अनशन में ग्रामीण भी शामिल होंगे। इनकी मुख्य मांगों में वार्ड 3 एवं 4 को जोड़ने वाली सड़क का सीमांकन कर उसे अतिक्रमण मुक्त करने, वार्ड 8 स्थित पोखर का सीमांकन करने ताकि छठ घाट का निर्माण किया जा सके, वार्ड 11 एवं 14 के लोग नल जल के दूषित पानी पीने को विवश हैं उसे अविलम्ब दुरुस्त करने, वार्ड 5 एवं 6 में बोरवेल की समुचित व्यवस्था करने आदि मांगें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मांगों से जिला एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: मांगों को ले ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठे मुखिया प्रतिनिधि