उजियारपुर में प्रतिरोध मार्च निकाल सीपीएम ने विजयन के घर ईडी की रेड का किया विरोध
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड के खिलाफ उजियारपुर के महिसारी में सीपीएम ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। सभा में माकपा नेताओं ने रेड को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करार दिया और मोदी सरकार की साजिशों की निंदा की।

दलसिंहसराय/उजियारपुर। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड के विरोध में गुरुवार को उजियारपुर के महिसारी में सीपीएम लोकल कमेटी के तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार एवं ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिसारी के महावीर चौक पर निकाले गये प्रतिरोध मार्च के बाद लोकल कमेटी सदस्य राम बिलास साहनी की अध्यक्षता में एक नुक्कड़ सभा भी हुई। सभा को माकपा के जिलामंत्री रामाश्रय महतो ने संबोधित करते हुये रेड की निंदा करते हुये इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करार दिया। कहा कि विपक्ष से डरी हुई मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और पुलिस को आगे कर नेताओं को डराने एवं फंसाने की साजिश करती रही है।
जबकि कहीं भी किसी माकपा के नेता पर आज तक कोई आरोप नहीं है। मौके पर केंद्र सरकार का पुतला दहन के बाद सभा समाप्त हुआ। इस अवसर पर पार्टी के अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, अवधेश मिश्रा, दिनेश पासवान, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रामाधार राम, राम प्रवेश चौरसिया, डीवाईएफआई अंचल मंत्री अशोक पुष्पम, जय नारायण मांझी, सकलदेव राय, उमेश मल्लिक, वीरमणि पासवान, मनीष कुमार, उमेश राय, गणेशी राम आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


