Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsProtest Against Police Brutality in Shahpur Patori by CPI M
माकपा ने सड़कों पर निकाला प्रतिरोध मार्च

माकपा ने सड़कों पर निकाला प्रतिरोध मार्च

संक्षेप:

शाहपुर पटोरी में माकपा ने पुलिस पर अत्याचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर धरना दिया और थानाध्यक्ष पर आरोप लगाए। उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी करने वाले...

Sat, 28 Dec 2024 10:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। माकपा ने पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया एवं पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। माकपा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल के समीप धरना दिया। रामईश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दल के नेता अजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार, अखिल भारतीय महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव नीलम देवी, किसान सभा के जिला मंत्री मनोज कुमार सुनील, अंचल मंत्री अनिमेष कुमार, भोला प्रसाद दिवाकर, रामबाबू पासवान, रघुवंश दिवाकर, मदन मोहन दास, देवेंद्र महतो, बैद्यनाथ पासवान, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे। धरनार्थियों ने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी पर कई आरोप लगाए। धरना में शामिल नेताओं ने कहा कि महिला के साथ बदसलूकी किए जाने के आरोपित दारोगा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि पटोरी थाना पुलिस के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता बल्कि निस्सहाय लोगों पर कार्रवाई कर खानापूरी की जाती है। पुलिस पर आरोप लगाया कि पटोरी पुलिस के द्वारा जमानत देने के बावजूद एक विधवा महिला के घर की भी कुर्की की कार्रवाई की गई। मांग की गई कि दोषी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी हो तथा थानाध्यक्ष को मुअत्तल किया जाए। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हमेशा न्याय संगत, प्राप्त साक्ष्य व तथ्यों के तहत कार्रवाई करती है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।