तीन दिनों तक 10 से 5 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Apr 05, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

हसनपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में नया 10 एमभीए पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके कारण आज सभी फीडर की बिजली 10 से 5 बजे तक बाधित रहेगी। 07 और 08 अप्रैल को भी 33 केवी भीड़हा से हसनपुर लाइन में कटिंग के लिए बिजली आपूर्ति 10 से 4 बजे तक बंद रहेगी।

तीन दिनों तक 10 से 5 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हसनपुर निज संवाददाता। विद्युत शक्ति उपकेंद्र हसनपुर में एक नया 10 एमभीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। जिस को लेकर आज प्रशाखा के सभी फीडर का लाईन 10 से 5 बजे शाम तक बाधित रहेगी। 07 अप्रैल और 08 अप्रैल को भी 33 केवी भीड़हा से हसनपुर लाइन मे कटिंग के लिए 10 से बजे से 04 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । बताया जाता है कि हसनपुर शक्ति उपकेंद्र के तहत परिदह,हसनपुर टाउन, सीही राजघाट, कुंडल, बड़गांव, राजघाट क‌षि फीडर है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई संजीत कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि बिजली से संबंधित सभी कार्य एवं पानी आदि का भंडारण स-समय निपटा ले

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।