Samastipur News: बिजली की लोड शेडिंग और आपूर्ति लाइन में फॉल्ट से परेशान हैं उपभोक्ता

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: शाहपुर पटोरी में बिजली की आपूर्ति में कमी से लोग परेशान हैं। गर्मी में अक्सर शाम और रात में घंटों बिजली गायब रहती है। विभागीय जेई का कहना है कि पटोरी को पर्याप्त बिजली दी जा रही है, लेकिन फॉल्ट और लोड शेडिंग के कारण समस्याएँ आ रही हैं। उपभोक्ता अधिक लोड और शिकायतों के उचित समाधान की मांग कर रहे हैं।

Samastipur News: बिजली की लोड शेडिंग और आपूर्ति लाइन में फॉल्ट से परेशान हैं उपभोक्ता

Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पटोरी तथा इसके आसपास के क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आपूर्ति पूर्व की तुलना में काफी कम हो रही है। शाम और रात में कभी-कभी घंटों बिजली गायब रहने के कारण भीषण गर्मी में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ माह पूर्व तक प्रतिदिन 20 से 22 घंटे बिजली का उपभोग कर चुके पटोरी के उपभोक्ताओं को अचानक कम बिजली की आपूर्ति के कारण काफी परेशानी हो रही है। दिन तो दिन, रात में भी घंटों बिजली गायब रहती है। इसके कारण दिन का थका-हारा लोग रात में भी ठीक से नहीं सो पाता है।

बिजली आवश्यकता और आपूर्ति

इस संबंध में पूछे जाने पर विभागीय जेई संतोष कुमार ने बताया कि औसतन दिन में पटोरी को 8 से 10 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है। यह शाम और रात में बढ़कर 13 से 14 मेगावाट तक चली जाती है। विभाग द्वारा पटोरी को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। कभी-कभी खराब मौसम या विद्युत संचरण लाइन में फाॅल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है परंतु उन समस्याओं को विभाग तुरंत दुरुस्त कर देती है। उन्होंने बताया कि पटोरी को तीन विद्युत ग्रिड क्रमशः सिवैसिंहपुर, जंदाहा एवं धमौन से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर पटोरी के लोगों को बिजली की परेशानी नहीं होती है।

लोड शेडिंग और व्यवस्थाएँ

उन्होंने कहा कि पटोरी को जंदाहा से भी बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था है परंतु लोड शेडिंग के कारण जंदाहा से पटोरी को शाम में बिजली नहीं मिल पा रही है। धमौन ग्रिड से भी पटोरी को जोड़ा गया है परंतु रास्ते में पड़ने वाले छोटे-बड़े वृक्षों की डालियों को काटने के लिए वन विभाग की अनुमति आवश्यक है। इसके लिए विभाग द्वारा वन विभाग को पत्र भेजा गया है। विभागीय अनुमति मिलते ही विद्युत आपूर्ति लाइन के आसपास फैली वृक्षों की टहनियों को काटकर धमौन ग्रिड से भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। दूसरी ओर उपभोक्ताओं का कहना है कि अक्सर शाम और रात में लंबे समय तक बिजली गायब रहती है, जबकि उपभोक्ता पूरी तरह बिजली का बिल अदा कर रहे हैं। सभी ट्रांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक लोड है। ऐसी स्थिति में अक्सर फ्यूज उड़ जाने की समस्या बनी रहती है। अगर रात में फ्यूज उड़ जाता हो तो इसकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं रहता। हवासपुर सब ग्रिड में बिजली की खराबी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं होती है, जिससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं।

सामान्य प्रश्न

पटोरी को कितनी मेगावाट बिजली की आवश्यकता है?
पटोरी को औसतन दिन में 8 से 10 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsSamastipur News: बिजली की लोड शेडिंग और आपूर्ति लाइन में फॉल्ट से परेशान हैं उपभोक्ता