धंधेबाज को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

May 06, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

बिष्णुपुर डीहा गांव में एक शराब धंधेबाज सत्यम कुमार सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला किया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग घायल हो गए। आरोपी भागकर छत पर चढ़ गया और पुलिस पर पत्थर फेंकने लगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू की है।

धंधेबाज को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

सिंघिया। बिष्णुपुर डीहा गांव में मंगलवार की देर रात फरार चल रहे शराब धंधेबाज सत्यम कुमार सिंह क़ो पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी समेत पांच लोग घायल हो गये।

घटना का विवरण

थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की छह माह पूर्व करही पुल पर एक ट्रक शराब बरामद हुए था। जिसका मुख्य आरोपी डीहा गांव का सत्यम कुमार सिंह है। जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। सूचना मिली की वो घर आया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी क़ो पकड़ लिया। जिसके उपरांत परिजन पुलिस पर हमला कर दिया।

अपराधी की भागने की कोशिश

इसी बीच गिरफ्तार आरोपी पुलिस क़ो चकमा देकर भाग कर छत पर चढ़ गया तथा परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर रोड़ेवाजी करने लगा। जिसमे तीन पुलिस बल घायल हो गये। जिसमे एक एएसआई भी शामिल है। वहीं रोड़ेबाजी में आरोपी का पिता तथा भाई भी घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद अन्य थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहीं आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए उसके कई संभावित ठिकाने पर छापामारी शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस घटना में तीन पुलिस कर्मी समेत पांच लोग घायल हो गये।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।