ट्रक पर लोड अवैध चावल पुलिस ने किया जब्त,्र चालक फरार

ट्रक पर लोड अवैध चावल पुलिस ने किया जब्त,्र चालक फरार

संक्षेप:

कल्याणपुर के गोविंदपुर खजूरी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध चावल से भरे ट्रक को जब्त किया। ट्रक चालक और कारोबारी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए...

Jul 19, 2025 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी गांव स्थित एक गोदाम के समीप से शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक पर लोड अवैध चावल को जब्त किया। वहीं पुलिस को देखते ही चावल कारोबारी सहित ट्रक चावल भागने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गोविंदपुर खजूरी गांव स्थित एक गोदाम के चावल लोड ट्रक खड़ी है। सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चावल लोड उक्त ट्रक को बरामद कर थाना ले आए। वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर इसकी सूचना एमओ को दे दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एमओ के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही एमओ प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे अनुमान है कि यह चावल मार्केट का है क्योंकि जन वितरण के चावल में बोरा, टैग और सिलाई की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।