बाइक सहित तीन बोतल विदेशी शराब बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

चकमेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमनाहा घाट से मधुरापुर टारा चौक जाने वाली सड़क पर छापेमारी की। मुसाइडीह चौक के निकट एक स्प्लेंडर बाइक के साथ तीन बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया, लेकिन बाइक के कागजात के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।

बाइक सहित तीन बोतल विदेशी शराब बरामद

चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोमनाहा घाट से मधुरापुर टारा चौक जाने वाली सड़क के मुसाइडीह चौक के निकट से पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाने के 112 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्प्लेंडर बाइक के साथ तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि जब्त की गई बाइक के कागजात के आधार पर धंधेबाज की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।