
130 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बाइक जब्त, आरोपी फरार
विद्यापतिनगर में पुलिस ने 130 लीटर देसी चुलाई शराब और एक सफेद बाइक जब्त की। शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब की खेप लेकर आ रहा था। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन धंधेबाज बाइक और शराब की बोरी छोड़कर भाग गया।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के दस नंबर रेलवे ढाला से पुलिस ने गुरुवार की देर रात 130 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सफेद रंग की एक बाइक बरामद कर की है। हालांकि इस दौरान पुलिस धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई। धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। धंधेबाज देशी चुलाई शराब दो बोरे में भर कर बाइक पर रख ला रहा था। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शराब की खेप क्षेत्र में पहुंचने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि एक सफेद रंग की आपाची बाइक से एक युवक दो बोरे में भर कर देसी शराब की खेप ले कर बाजिदपुर पंचायत के ब्रह्मोतर होते हुए रेलवे लाइन के दस नम्बर ढाला के तरफ जा रहा है।
इसके बाद पुलिस के जवानों ने थाना समेत चिन्हित स्थानों की घेराबंदी कर दी। लेकिन इसकी भनक धंधेबाज को लग गई। पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही वे बाइक के साथ शराब से भरी बोरी छोड़ कर कहीं गुम हो गया। पुलिस बाइक व शराब से भरी बोरी अपने कब्जे में ले वापस थाने आ गई। बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




