
विदेशी शराब के साथ ढाबा संचालक तथा नगर सफाई कर्मी गिरफ्तार
सिंघिया में पुलिस ने हजारी पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर छापेमारी की, जिसमें विदेशी शराब के साथ ढाबा संचालक अभिषेक सिंह और सफाई कर्मी शंभू पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर...
सिंघिया। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात नगर क्षेत्र में हजारी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढ़ावा में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ ढाबा संचालक व एक नगर सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विदेशी शराब के साथ ढ़ाबा संचालक सिंघिया गांव के अभिषेक सिंह व नपं के सफाईकर्मी शंभू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

पुलिस शराब कारोबारियों के नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कारोबारियों में हड़कंप मचा है। बरामद शराब में सिग्नेचर व ब्लेंडर्स प्राईड आदि ब्रांड की 750 एमएल व 375 एमएल की बोतलें शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


