मारपीट की घटना में दर्ज कराया केस

Dec 15, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

उजियारपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में केस दर्ज किया है। पहला मामला भगवानपुर कमला में सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा पंचायत में मारपीट के आरोप में कृष्ण कुमार सिंह और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ है। दूसरा मामला गुड्डू चौधरी की पत्नी द्वारा गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्ज किया गया है।

मारपीट की घटना में दर्ज कराया केस

उजियारपुर। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला भगवानपुर कमला के वार्ड 11 निवासी महेश मिश्रा का दर्ज हुआ है। इसमे महेश मिश्रा के पुत्र सुजीत कुमार मिश्रा ने पंचायती के दौरान उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में थाना में केस दर्ज करवाया है। घटना में उन्होंने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा मठ निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सूजो सहित दस अज्ञात लोगों को नामजद किया है। दर्ज एफआईआर में कहा है कि उक्त कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की पूर्व के एक विवाद में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पंचायती बैठाकर निपटारा करने का सुझाव दिया गया था।

इसके अनुरूप शनिवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसी दौरान आरोपी कृष्ण कुमार 10 अज्ञात लोगों के साथ हरबे हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में बचाव करने आए उनके दोनों पुत्र को भी जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी ओर अकहा वार्ड संख्या एक निवासी गुड्डू चौधरी की पत्नी पल्लवी देवी ने अपने ग्रामीण आशीष चौधरी, उज्जवल चौधरी एवं सोनी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;