
मारपीट की घटना को लेकर दर्ज कराया केस
उजियारपुर में दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में महेश मिश्रा के पुत्र ने पंचायती के दौरान हमले का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में गुड्डू चौधरी की पत्नी ने भी अपने ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
उजियारपुर। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला भगवानपुर कमला के वार्ड 11 निवासी महेश मिश्रा का दर्ज हुआ है। इसमे महेश मिश्रा के पुत्र सुजीत कुमार मिश्रा ने पंचायती के दौरान उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में थाना में केस दर्ज करवाया है। घटना में उन्होंने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा मठ निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सूजो सहित दस अज्ञात लोगों को नामजद किया है। दर्ज एफआईआर में कहा है कि उक्त कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की पूर्व के एक विवाद में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पंचायती बैठाकर निपटारा करने का सुझाव दिया गया था।
इसके अनुरूप शनिवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसी दौरान आरोपी कृष्ण कुमार 10 अज्ञात लोगों के साथ हरबे हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में बचाव करने आए उनके दोनों पुत्र को भी जख्मी कर दिया। जिसके बाद वहां से जान बचाकर भाग कर तथा उजियारपुर पीएचसी में जाकर अपना इलाज करवाया। वहीं दूसरी ओर अकहा वार्ड संख्या एक निवासी गुड्डू चौधरी की पत्नी पल्लवी देवी ने अपने ग्रामीण आशीष चौधरी, उज्जवल चौधरी एवं सोनी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




