Samastipur News: फर्जी एचएसआरपी के खेल ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती
Samastipur News: बिथान में लड़झा घाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल और थ्रीनट बरामद किया गया है। पुलिस मामले की कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बालक के पास हथियार कैसे आया।

Samastipur News: बिथान,एसं । लड़झा घाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल एवं थ्रीनट बरामद किया है। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार,गुप्त सूचना मिली थी कि एक बालक के पास हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल एवं गोली बरामद होने के बाद उसे विधि-विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध कर लिया गया। लड़झा घाट थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
उसके पास से पिस्टल एवं थ्रीनट बरामद हुआ है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बालक के पास हथियार कहां से आया और हथियार उपलब्ध कराने में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।


