
देसी कट्टा के साथ एक धराया, भेजा गया जेल
विद्यापतिनगर के सिमरी गांव से पुलिस ने रविवार रात एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति, बीरबल कुमार, हाल ही में एक केस में जमानत पर छूटा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी...
विद्यापतिनगर,निसं.। थाना के सिमरी गांव से पुलिस ने रविवार की रात देसी कट्टा के साथ एक को गिरफ़्तार किया। वहीं पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में अवर निरीक्षक सलीम रजा ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा हैं कि पुलिस बल के साथ रविवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सिमरी गांव में जेल से छूटा सुखदेव महतो का पुत्र बीरबल कुमार घर में हथियार रखे हुए। छापेमारी में हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार बीरबल कुमार के घर से देसी कट्टा बरामद किया गया है।
जिसको जेल भेज दिया गया है। वह कुछ दिन पूर्व ही एक केस में जमानत पर छूटा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




