252 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Apr 05, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

मोहनपुर के दशहरा पंचायत के लंगड़ा चौक से पुलिस ने 252 लीटर देशी शराब और एक चार पहिया वाहन के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की तस्करी हो रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मनीष कुमार और राहुल राय के रूप में हुई है।

252 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनपुर, एसं। मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत के लंगड़ा चौक से पुलिस ने 252 लीटर देशी शराब व एक चार पहिया वाहन के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो युवक को 252 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव निवासी रामा राय के पुत्र मनीष कुमार एवं राजकुमार राय के पुत्र राहुल राय के रुप में की गई।साथ ही चार पहिया वाहन संख्या डब्ल्यू बी 02 एक्स 1901 है।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कांड सं. 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।