शराब धंधेबाज व फ्लिपकार्ट लूट मामले का आरोपी धराया
चकमेहसी में पुलिस ने मालीनगर में छापेमारी कर शराब धंधेबाज और फ्लिपकार्ट लूट के आरोपी रोहित कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया। रोहित पर 2022 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में 17 लाख की लूट में संलिप्तता का आरोप...

चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के मालीनगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब धंधेबाज व फ्लिपकार्ट लूट मामले में आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालीनगर निवासी रोहित कुमार मिश्र उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 2022 में थाना क्षेत्र के मालीनगर स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में धावा बोल हथियार बंद बदमाशो ने साढ़े 17 लाख लूट लिसा था। इस मामले में जांच में गिरफ्तार आरोपी की संलिपता मिलने पर आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद से वह फरार था। गिरफ्तार आरोपी पर चकमेहसी थाना में शराब धंधे के मामले में भी कई मामले दर्ज हैंे। जिसमें भी वह फरार था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


