ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरतालाब में जहर मछलियां मरी

तालाब में जहर मछलियां मरी

सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत के चौर स्थित तालाब में मछुआरा विशेखी पासवान के तालाब में किसी ने जहर डाल दिया। इससे तालाब की सभी मछली मरकर पानी के ऊपर आ गयी। इससे मछुआरे को करीब एक लाख से...

तालाब में जहर  मछलियां मरी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 28 Oct 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत के चौर स्थित तालाब में मछुआरा विशेखी पासवान के तालाब में किसी ने जहर डाल दिया। इससे तालाब की सभी मछली मरकर पानी के ऊपर आ गयी। इससे मछुआरे को करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ।

इसकी जानकारी मछुआरे को उस समय हुई जब वह शुक्रवार सुबह मछली मारने गया। मरी हुई मछलियों को ऊपर तैरते देख उसके होश उड़़ गये। ग्रामीणों की माने तो कुछ देर के लिए वह तालाब पर ही बेहोश हो गया। उसके बाद तालाब में मरी मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें