काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे विचारों के रंग

Apr 08, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

समस्तीपुर के श्रीराम कुटीर में प्रो. हरि नारायण सिंह की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. रामसूरत प्रियदर्शी ने सरस्वती वंदना से किया। कवियों ने प्रेम, संघर्ष और सामाजिक मुद्दों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। प्रो. हरिनंदन सिंह हरि ने कहा कि कविता प्रेम की भाषा है, जो शांति और भाईचारे को लाने में सक्षम है।

काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे विचारों के रंग

समस्तीपुर। नगर निगम क्षेत्र के श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला स्थित श्रीराम कुटीर में प्रो. हरि नारायण सिंह 'हरि' की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। संचालन गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ.रामसूरत प्रियदर्शी के सरस्वती वंदना गायन से हुआ। उन्होंने अन्य रचना में प्रेम में श्रृंगार और वियोग का अंतर संबंध को गीतों में पिरोया। कवि राजकुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय घटना चक्र पर आधारित कविता को सुनाया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि तेरा हुनर, तेरा निर्णय, तुझे आगे बढ़ाएगा, तेरा संघर्ष, तेरी कामयाबी, दूसरों को राह दिखाएगा। आयोजक नरेंद्र कुमार सिंह ने गीत गाकर कहा खो जाए धन दौलत सारा, स्वाभिमान को मत खोना।

अधिवक्ता डॉ. परमानंद लाभ, नवगीत के प्रबल समर्थक कवि डॉ. अरुण अभिषेक, कवि अशोक कुमार वर्मा, शायर प्रवीण कुमार चुन्नू ने अपनी - अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चिरप्रतीक्षित शैली ने कहा कि जमाना जब भी लगा है सोने, कलम उठाकर जगाया है शायरों ने। आलोचक और समीक्षक डॉ.अशोक कुमार सिन्हा ने वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवेश में व्याप्त अनैतिकता पर करारा चोट किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. हरिनंदन सिंह हरि ने कहा कि कविता प्रेम की भाषा है, इसलिए कविता ही शांति और भाईचारे को लाने में समर्थ हो सकता है। उन्होंने अपने नवगीत को सुनाते हुए कहा कि सच्चा कौन, कौन है झूठा, पता नहीं लगता, प्रजातंत्र का तंत्र अनूठा, पता नहीं लगता। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।