ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरयुवक की हत्या से सहमे गांव के लोग

युवक की हत्या से सहमे गांव के लोग

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत में शुक्रवार की रात युवक की हत्या की घटना से गांव के लोग सहमे हुए है। शुक्रवार की रात चन्द रूपये के कारण एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर दी...

युवक की हत्या से सहमे गांव के लोग
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 18 Nov 2018 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत में शुक्रवार की रात युवक की हत्या की घटना से गांव के लोग सहमे हुए है। शुक्रवार की रात चन्द रूपये के कारण एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर दी थी। इस घटना से गांव मे पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं घटना के बाद पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।

इससें लोगों में दहशत का भी माहौल देखा जा रहा है। लोग डरे सहमे हुए देखे जा रहे है। उधर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने युवक की हत्या को लेकर जगह जगह अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। 24 घंटे बाद भी नहीं धराया अपराधी

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत में शुक्रवार की रात अलग-अलग वार्ड में दो घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव में एक साथ दो लोगों की अर्थी उठाई गई। यह देख लोग काफी गमगीन थे। शुक्रवार की रात रत्नेश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जबकि दूसरी ओर रामशिला देवी की मौत जलने से हो गयी थी। मृतक रत्नेश कुमार पाल के परिजनों का दो दिन बाद रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, विवाहिता के छोटे छोटे बच्चे भी बिलखते हुए मां की खोज कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें