मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

सिंघिया में ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित संचालन स्थल को बसुआ गांव से प्रखंड मुख्यालय स्थानांतरित करने के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों और व्यापारियों ने समर्थन में भाग लिया, जिसके कारण यातायात ठप हो गया। प्रदर्शन सुबह शुरू हुआ और सभा में बदल गया, जिसमें पूर्व मुखिया और अन्य नेताओं ने वक्तव्य दिया।

मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन

सिंघिया। डिग्री कॉलेज का प्रस्तावित संचालन स्थल कुण्डल 2 पंचायत के बसुआ गांव में न होकर प्रखंड मुख्यालय में किये जाने की मांग के समर्थन में मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। वहीं इसके समर्थन में सभी व्यापारियों ने अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान दिन भर बंद रखा। जबकि बच्चों ने रास्ते पर बेंच रख कर सड़कों पर यातायात को ठप कर दिया। जिसके कारण वाहनों का संचालन दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहा, सड़कें वीरान रही। जिसके कारण दरभंगा, कुशेश्वरस्थान, रोसड़ा, सहरसा, बिरौल, मधेपुरा, पूर्णिया जानेवाली सवारी गाड़ियों का संचालन ठप रहा।

यात्री गर्मी में इधर उधर भटकते रहे। प्रदर्शन सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो सिंघिया मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। सभा को पूर्व मुखिया ब्रजेन्द्र सिंह मुरारी, संजीव शम्भू , कौशल सिंह समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। आंदोलन को मांग पूरी होने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। एसडीओ ने शिष्टमंडल के सदस्यों को आशवासन दिया कि स्थल निरीक्षण कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट किया जायेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।