ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरजनहित में दलों को करनी होगी प्रतिस्पर्धा : विजय चौधरी

जनहित में दलों को करनी होगी प्रतिस्पर्धा : विजय चौधरी

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में पांच साल पर सरकार और विपक्ष की समीक्षा कर जनता अपना जनादेश देती है। जिसे सभी दलों के नेता स्वीकार करते हैं। इस बार लोकसभा...

जनहित में दलों को करनी होगी प्रतिस्पर्धा : विजय चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 25 May 2019 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में पांच साल पर सरकार और विपक्ष की समीक्षा कर जनता अपना जनादेश देती है। जिसे सभी दलों के नेता स्वीकार करते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भी जनता ने जो जनादेश दिया है उसे सभी ने स्वीकार किया है। इस बार जनता ने राजनीतिक दलों को विकास के प्रति समर्पित होकर काम करने का संदेश दिया है।

सभी दलों को जनहित में अधिक से अधिकतम काम करने की स्पर्धा करनी होगी तभी जनता उसे अपना समर्थन देगी। विधानसभा अध्यक्ष ने हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में कहा कि सभी दल और गठबंधन के पांच साल के काम व उसकी नीतियों की समीक्षा करने के बाद जनता अपना फैसला सुनाती है। उन्होंने कहा कि इस बार का जनादेश बताता है कि राजनीतिक दलों व नेताओं को जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने की जिम्मेवारी निभानी होगी। तभी जनता उसे अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को खासकर जनता के जनादेश की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही संकीर्ण भावनाओं की राजनीति की बजाय जनहितकारी, विकासात्मक और देश की मजबूती के लिए सभी को काम करना होगा। जनता ने जो जनादेश दिया है उससे सभी को सबक लेकर आगे की राह तय करनी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें