11 अक्तूबर को स्कूलों में होनेवाला पीटीएम स्थगित
समस्तीपुर में 11 अक्टूबर को सभी सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) को चुनावी आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, यह संगोष्ठी सितंबर और...

समस्तीपुर। 11 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी प्राररम्भिक स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम ) स्थगित कर दी गई है। चुनावी आचार संहिता के कारण यह स्थगित की गई है। याद दिलाएं कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिले के स्कूलों में अगस्त व सितंबर 2025 का पीटीएम अक्टूबर माह में करने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने डीईओ को निर्देश जारी किया था। इसके तहत मई 2025 से बिहार में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक शिक्षक - संगोष्ठी (पीटीएम ) का आयोजन होना था। इसी क्रम में 27 सितंबर 2025 को निपुण बनेगा बिहार हमारा थीम के तहत जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी होनी थी।
लेकिन, पर्व त्योहारों की व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था कि सितंबर एवं अक्टूबर, 2025 माह की शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का संयुक्त रूप से आयोजन 11 अक्टूबर, 2025 को होगा। इसी दौरान 6 अक्टूबर को चुनावी आचार संहिता के कारण शिक्षा विभाग ने डीईओ व सर्वशिक्षा डीपीओ को निर्देश जारी कर 11 अक्टूबर को होने वाला पीटीएम स्थगित होने की सूचना जारी कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




