पूसा के मोरसंड व महमदा पैक्स अध्यक्ष को ले मतदान 3 जून को, तैयारी तेज
हरपुर महमदा और मोरसंड पंचायत में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज है। 3 जून को मतदान होगा, जिससे पहले सभी उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। मोरसंड में 3 और हरपुर महमदा में 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की भी जानकारी दी गई है।

पूसा। प्रखंड के हरपुर महमदा एवं मोरसंड पंचायत में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज है। अगले 3 जून को सुबह 7 से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना उसी दिन होगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज है। वहीं अभ्यर्थी भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को लेकर मतदाताओं के घरो पर दस्तक दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पंचायतो में वर्षो बाद चुनाव प्रक्रिया हो रही है। इस वर्ष मोरसंड पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के लिए 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे है। इसमें अखिलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं रविन्द्र कुमार शामिल है। वहीं हरपुर महमदा पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओम प्रकाश महतो एवं चंदन कुमार चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्य
मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पंचायतो में प्रबंध कार्यकारणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये है। महमदा में निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों में मजनू पासवान, मनोज कुमार राय, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, राम सुकुमार सहनी, शिबू राय शामिल हैं। वहीं मोरसंड में निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों में मनोज पासवान, पंकज कुमार, शीला देवी, अब्दुल हफीज, अवधेश कुमार,नजमा खातून, भुल्ली देवी, राधा देवी, सुरेन्द्र कुमार सिंह शामिल है। बीसीओ राजीव नयन ने बताया कि तैयारी जारी है।
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना
मृतक अजीत के आश्रित को बीडीओ ने सौंपा चेक
दलसिंहसराय। केवटा स्थित कागपुर टोला के मृतक अजीत कुमार के आश्रित को गुरुवार को बीडीओ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि नीरज ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


