ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरकुपोषण से लड़ाई में पोषण वाटिका मील का पत्थर : डीन

कुपोषण से लड़ाई में पोषण वाटिका मील का पत्थर : डीन

पूसा | निज संवाददाता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के संचार केन्द्र में...

कुपोषण से लड़ाई में पोषण वाटिका मील का पत्थर : डीन
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 19 Sep 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पूसा | निज संवाददाता

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के संचार केन्द्र में शुक्रवार को पोषण वाटिका अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरूआत करते हुए विवि के निदेशक अनुसंधान डॉ. मिथलेश कुमार ने कहा वर्ष 2023 में अर्न्तराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाया जा रहा है।

इसी को लेकर देश के कृषि विवि एवं कृषि विज्ञान केन्द्रो में पोषण वाटिका अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डीन डॉ. केएम सिंह ने कहा कि कुपोषण व जलवायु परिवर्तन की समस्या से निजात पाने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एमएस कुन्डू, डॉ. ओपी चर्तुवेदी, डॉ.उषा सिंह, डॉ. एलएम यादव ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. सतीश कुुमार सिंह ने किया। मौके पर डीन डॉ. मीरा सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एससी राय, डॉ. अम्बरीश कुमार, डॉ. सोमनाथ राय चौधरी, निदेशक डॉ. एके सिंह आदि लोग मौजूद थे। इस दौरान फल के पौधे व सब्जी के बीज के बारे में जानकारी देते हुए वितरित की गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र में मना पोषक वाटिका अभियान कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय पोषक वाटिका अभियान एवं वृहत पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में (वर्चुअल) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. महापात्रा, कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पोषक वाटिका के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। बाद में इफको की ओर से मौजूद छात्रों को पोषक वाटिका कीट का वितरण किया। संचालन केन्द्र प्रमुख डॉ. आरके तिवारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें