Samastipur News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ प्रतियोगिता शुरू

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज में बैडमिंटन टूर्नामेंट और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. संजय झा ने किया। प्रतियोगिता चार सितंबर तक चलेगी, जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेल शामिल हैं। पढ़ाई के साथ खेलों का महत्व भी बताया गया।

Samastipur News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ प्रतियोगिता शुरू

Samastipur News: दलसिंहसराय। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर स्थित आरबी कॉलेज में बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ ही खेल प्रतियोगिता शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय झा ने किया। चार सितंबर तक चलनेवाले प्रतियोगिता के लिए निर्धारित खेल विधाओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और कुश्ती शामिल हैं। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ प्रतियोगिता शुरू