ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरहत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपित धराया

हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपित धराया

थाना क्षेत्र के लरझा घाट गांव में विगत गुरुवार रात मो़ वजीर बखो की हत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी अर्जुन यादव को नाटकीय ढंग से...

हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपित धराया
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 18 Dec 2018 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के लरझा घाट गांव में विगत गुरुवार रात मो़ वजीर बखो की हत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी अर्जुन यादव को नाटकीय ढंग से दरभंगा स्थित डीएमसीएच से गिरफ्तार किया। वह वहां नाम बदल कर अपना दलाज करवा रहा था।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक मो. वजीर की हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। वह डीएमसीएच दरभंगा में नाम बदलकर अपना इलाज करवा रहा था। इसकी ुप्त सेचना पर पुलिस की टीम वहां भेज कर उसे दबोचा गया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी की जानकारी से दरभंगा पुलिस अवगत करा दिया गया है। उसका पुलिस की सुरक्षा में डीएमसीएच में ही इलाज जारी है।

बता दें कि बीते 13 दिसम्बर को कुछ लोगों ने मो़ शकूर बखो के घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसका विरोध करने पर शकूर के 17 वर्षीय पुत्र मो़. वजीर बखो को हमलावरों ने गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये थे। घटना के बाबत मृतक के पिता के बयान के आधार पर बिथान पुलिस ने गांव के ही अर्जुन यादव समेत चार लोगों को हत्याकांड का नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेतारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मुख्य आरोपी के डीएमसीएच में नाम बदल इलाज कराने की सूचना मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें