बूढ़ी गंडक नदी में उपलता मिला अज्ञात युवक का शव,सनसनी

Mar 10, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विभूतिपुर के बोरिया डीह के पास बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिली। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष थी और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बूढ़ी गंडक नदी में उपलता मिला अज्ञात युवक का शव,सनसनी

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिया डीह के निकट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को नदी उपलाते हुए करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।