अवैध संबंध में बाधा बने दिव्यांग पति की पत्नी ने ही कराई थी हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

कल्याणपुर में 6 मई को बरामद शव की हत्या का मामला एक हफ्ते में सुलझ गया है। मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध में बाधा बने दिव्यांग पति की पत्नी ने ही कराई थी हत्या

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के रतवारा चौर स्थित बंद चिमनी के निकट से पुलिस ने 6 मई को बरामद शव मामले का बुधवार को उद्भेदन कर लिया है। सप्ताह भर के अंदर ही इस मामले का खुलासा हो गया। पत्नी ने ही पति की हत्या करवाकर इसे सड़क दुर्घटना का रंग देने में लगी हुई थी। थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी पूर्व दफादार रामफल सिंह के पुत्र मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी, ध्रुवगामा गांव के अरुण कुमार झा एवं जटमलपुर के मोहन झा ने मिलकर षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को वाहन दुर्घटना का रूप देने का प्रयास भी किया गया। मृतक के शरीर पर गाड़ी के निशान भी पाए गए थे। वैसे गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पत्नी ने दो साल पूर्व कर ली थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी दो वर्ष पूर्व ध्रुवगामा निवासी अरुण कुमार झा से मंदिर में शादी की थी। वैसे मृतक देवेंद्र कुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग था जिस कारण पत्नी शीला देवी से आये दिन विवाद होते रहता था। फिलहाल पत्नी पहले पति के साथ रहती थी। इसी क्रम में विगत 5 मई की दोपहर बाद देवेंद्र अपने घर से निकला था जो देर शाम घर नहीं लौटा था। सुबह होकर 6 मई को रतवारा चौर स्थित एक बंद चिमनी के समीप सड़क किनारे से उसकी लाश बरामद की गयी थी।

अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराया था मामला

घटना के उद्भेदन के क्रम में एक लाल रंग की टाटा कार, तीन मोबाइल और एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक देवेंद्र कुमार को उसकी पत्नी शीला देवी और अन्य अभियुक्त अरुण कुमार झा और मोहन झा द्वारा नौकरी का झांसा दिया गया था। बताया गया था कि मृतक की पत्नी शीला देवी और अन्य अभियुक्त ने षड्यंत्र के तहत मृतक देवेंद्र कुमार को स्कूल में गार्ड की नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गये थे। इस मामले में रामफल सिंह के द्वारा अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुये अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था।

पत्नी सहित तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

इस घटना में आरक्षी अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। तथा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल ध्रुवगामा गांव के रामचंद्र झा के पुत्र अरुण कुमार झा, जटमलपुर के बैद्यनाथ झा के पुत्र मोहन झा एवं लदौरा गांव के देवेंद्र सिंह की पत्नी शीला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार के शरीर पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत, डीआईयू समस्तीपुर के अमित कुमार सहित दरोगा ममता कुमारी, लालू प्रसाद मल्लाह, गुड्डू कुमार एवं सुबोध कुमार आदि शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का मुख्य आरोपी कौन है?
मुख्य आरोपी मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।