विभन्नि हादसे में आधे दर्जन लोग हुए जख्मी
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार की रात विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में रामदुलारी देवी, राजकुमार, रूपक कुमार और अमरजीत कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल शुभम कुमार और बतहु सहनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अखिलेश कुमार कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर बुधवार की रात हुई हादसे में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में गोपालपुर की रामदुलारी देवी एवं राजकुमार, कल्याणपुर के रूपक कुमार एवं डरिया गांव के अमरजीत कुमार शामिल हैं। वहीं मर्जिापुर के समीप सड़क दुर्घटना में जंदाहा के शुभम कुमार एवं मर्जिापुर के बतहु सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


