Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMother Commits Suicide After Son s Mysterious Death in Darbhanga
इकलौते बेटे के वियोग में मां ने जहर खाकर जान दी

इकलौते बेटे के वियोग में मां ने जहर खाकर जान दी

संक्षेप:

दरभंगा में एक मां ने अपने इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत के बाद आत्महत्या कर ली। मनीषा कुमारी (35) ने जहर खाकर आत्महत्या की। उनका बेटा तीन महीने पहले एक निजी स्कूल के हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में मृत पाया गया था। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन निराशा के कारण मनीषा ने ऐसा कदम उठाया।

Dec 30, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

दरभंगा,। संदिग्ध स्थिति में इकलौते बेटे की मौत और घटना की समुचित जांच नहीं होने से टूट चुकी मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला मनीषा कुमारी (35) समस्तीपुर जिले के पानारत वार्ड नंबर 17 निवासी लव कुमार साह की पत्नी थी। जहर खाने के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलवार सुबह डीएमसीएच लाया गया था, जहां मेडिसिन आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीषा फिलहाल दरभंगा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भटियारीसराय स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मंगलवार पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एक निजी स्कूल के हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में मनीषा के बेटे की मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी के वियोग उन्होंने रविवार को जहर खा लिया था। पुलिस ने मामले में मनीषा के भांजे प्रिंस का बयान दर्ज किया है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन व मोहल्ले के लोग पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पहुंचे थे। मृतका के परिजन रविशंकर ने बताया कि कश्यप उनका इकलौता बेटा था। उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद से वह टूट चुकी थी। मौत के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने जगह-जगह गुहार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं से इंसाफ नहीं मिलने से वह परेशान हो गई थी। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।