
एक करोड़ की राशि से सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा के छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार
पूसा के सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र का सौन्द्रयीकरण जारी है। 1 करोड़ की राशि से छात्रावास और मुख्य भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सरकार ने राशि आवंटित कर दी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नए कार्यों की शुरुआत होगी और केन्द्र को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
पूसा। राज्य के एकलौते सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा का सौन्द्रयीकरण जारी है। इस कड़ी में करीब एक करोड़ की राशि से छात्रावास व मुख्य भवन का जीर्णोद्धार कर अति आधुनिक सुविधाओं से लैश बनाया जायेगा। इसके लिए सरकार ने राशि आवंटित कर दी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब भवन निर्माण विभाग के माध्यम से केंन्द्र को आकर्षक व मनमोहक बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। संस्थान की प्राचार्य संगीता कुमारी ने बताया कि केन्द्र का विकास तेजी से हो रहा है। जल्द ही कई नये कार्यो की शुरूआत यहां होगी। इसको लेकर सरकार योजनाबद्ध तरीके से इसके विकास को गति देने में जुटी है।
इस कड़ी में मुख्य भवनों के साथ छात्रावास को अति आधुनिक बनाने के लिए राशि का आवंटन कर दिया है। जल्द ही यह नये स्वरूप में होगा। इसके तहत मुख्य भवन से छात्रावास के बीच शेड, चेकर टाईल्स, सुविधाओं से लैश रसोई घर व उससे जुड़ा क्षेत्र, आलमीरा समेत अन्य जीर्णोधार से जुड़े कार्य होंगे। इसके लिए वितीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ की राशि आवंटित कर दी गई है। जल्द ही इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। इधर केन्द्र के विकास को लेकर सरकार व विभागीय पहल से क्षेत्र के लोगों खासकर विभागीय लोगों में हर्ष है। बता दें कि केन्द्र में करीब 20 करोड़ की राशि से नया प्रशासनिक भवन व अतिथिशाला बनना है। इसके अलावा करीब 2.70 करोड़ की राशि से जीर्णोद्धार कार्य जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




