
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
पूसा थाना क्षेत्र के एक गाँव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस समय हुई जब लड़की की मां राखी बांधने गई थी। पुलिस ने...
पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थी। इस दौरान लड़की अकेली घर में सो रही थी। मौका पाकर युवक घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संदर्भ में महिला थाने की दारोगा श्रेया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


